ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

जन्म के बाद से कभी नहीं खाया खाना, जानिए.. 20 साल से कैसे जिंदा है शख्स

DUMKA: खबर झारखंड के दुमका से आ रही है, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर एक युवक को नई जिंदगी देने का काम किया है। युवक जन्म के बाद से ही मुंह नहीं खोल पाता था। जिसके कारण पिछले बीस वर्ष

जन्म के बाद से कभी नहीं खाया खाना, जानिए.. 20 साल से कैसे जिंदा है शख्स
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DUMKA: खबर झारखंड के दुमका से आ रही है, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी कर एक युवक को नई जिंदगी देने का काम किया है। युवक जन्म के बाद से ही मुंह नहीं खोल पाता था। जिसके कारण पिछले बीस वर्षों से कुछ भी खाने में असमर्थ था लेकिन सर्जरी के बाद अब वह आराम से खाना खा सकेगा।


दरअसल, दुमका का रहने वाला रहम-उल-अंसारी पिछले 20 वर्षों से टेम्पोरोमैंडिबुलर जॉइंट एंकिलोसिस नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित था। रहम-उल-अंसारी का मुंह पूरी तरह से बंद होने के कारण सिर्फ पेय पदार्थ पर जिंदा था। 19 वर्षीय युवक ने जन्म के बाद से तो तो अनाज खा पाया था और ना ही कोई और खाने वाली चीज।


मुंह बंद होने के कारण रहम-उल-अंसारी को बोलने में भी काफी परेशानी होती थी। इतना ही नहीं उसका चेहरा भी विकृत हो गया था। काफी समय से परिजन रहम-उल-अंसारी के इलाज को लेकर परेशान थे। कोई भी डॉक्टर उसका इलाज करने को तैयार नहीं था। इसी बीच एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे रहम-उल-अंसारी को आशा की किरण दिखी। गुरुवार को डॉक्टरों ने उसकी सफल सर्जरी की और अब वह पूरी तरह से ठीक हो गया है।


सर्जरी करने वाले डॉ. अनुज ने बताया कि ऐंकलोसिस के कारण मरीज का नीचे का जबड़ा दोनों तरफ उसके खोपड़ी के हड्डी से पूरी तरह से जुड़ी हुई थी। करीब 5 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में नीचे के जबड़े को दोनों तरफ खोपड़ी की हड्डी से अलग किया गया और उसके चेहरे की विकृति को भी ठीक किया गया।

टैग्स