ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

जम्मू-कश्मीर में झारखंड का लाल शहीद, आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए दिया बलिदान

RANCHI: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए झारखंड के लाल ने देश के लिए बलिदान दे दिया। शनिवार की सुबह आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह के देवरी थाना

जम्मू-कश्मीर में झारखंड का लाल शहीद, आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए दिया बलिदान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए झारखंड के लाल ने देश के लिए बलिदान दे दिया। शनिवार की सुबह आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह के देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह निवासी सीआरपीएफ के जवान अजय कुमार राय शहीद हो गए हैं।


दरअसल, गिरीडीह निवासी अजय कुमार राय का चयन 2017 में सीआरपीएफ में हुआ था। हाल ही में अजय की ड्यूटी अमरनाथ में लगी थी। अवंतीपुरा में हर दिन की तरह अजय ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों से लोहा लेते हुए अजय कुमार राय शहीद हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद शहीद जवान अजय कुमार राय के परिवार में कोहराम मच गया है। शहीद जवान के परिजन गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में किराये के मकान में रहते है। सुबह से ही शहीद के घर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रह है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।