ब्रेकिंग
जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦जमुई पीड़िता की तस्वीर पोस्ट करने के मामले में नया मोड़: CMO के स्टेनोग्राफर पर FIR, उसी ने पोस्ट किया था CM के हैंडल से तस्वीर✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

जमीन-खरीद बिक्री मामले में हेमंत सोरेन को ED ने फिर से भेजा समन, 24 अगस्त को होगी पूछताछ

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने एक बार फिर से समन भेजा है। ईडी ने 24 अगस्त को पूछताछ के लिए झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को अपने दफ्तर बुलाया है। हेमंत सोरेन से उनक

जमीन-खरीद बिक्री मामले में हेमंत सोरेन को  ED ने फिर से भेजा समन, 24 अगस्त को होगी पूछताछ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने एक बार फिर से समन भेजा है। ईडी ने 24 अगस्त को पूछताछ के लिए झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को अपने दफ्तर बुलाया है। हेमंत सोरेन से उनकी और उनके परिवार की बेनामी संपत्तियों के बारे में पूछताछ की जाएगी। हेमंत सोरने से जमीन-खरीद बिक्री मामले में यह समन जारी किया गया है। 


दरअसल, जमीन-खरीद बिक्री मामले में ईडी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक बार फिर समन भेजा है। उन्हें 24 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है। इससे पहले 14 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर होने के बदले सीएम की ओर से पत्र लिखकर ईडी से समन गया था। इससे पहले भी ईडी ने तीन नवंबर, 2022 को अवैध खनन मामले में सीएम को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। 


बताया जा रहा है कि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 14 अगस्त, 2023 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय नहीं पहुंचे थे। इसके आलोक में सीएम सचिवालय से डाक लेकर एक कर्मी ईडी ऑफिस पहुंचा था। यहां अधिकारियों को सीलबंद लिफाफा सौंपा गया था। समन जारी होने के बाद मुख्यमंत्री की ओर से समय मांगे जाने की संभावना जतायी जा रही थी। 


ईडी द्वारा जारी किये गये समन के आलोक में उनसे आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जा सहित जमीन से जुड़े मामलों में पूछताछ करने का अनुमान लगाया जा रहा था। सीएम ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित सरकारी समारोहों और इसके लिए तैयारियों की समीक्षा में अपनी व्यवस्तता बताते हुए समय मांगे जाने की चर्चा पहले से ही थी। इसी के मद्देनजर सोमवार को सीएम ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे थे।