ब्रेकिंग
CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी 1st Bihar/Jharkhand की खबर के आगे सारी सेटिंग पर फिरा पानी ! फर्जी मास्टिक वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल RWD के पावरफुल 'कार्यपालक अभियंता' को होना पड़ा 'सस्पेंड'Bihar DA Hike : DA बढ़ोतरी से लेकर 11 नए सैटलाइट टाउन तक! सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलानमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम CBSE Board 12th Result : जारी हो गया CBSE 12 वीं का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानिए बिहार से किसने मारी बाजी 1st Bihar/Jharkhand की खबर के आगे सारी सेटिंग पर फिरा पानी ! फर्जी मास्टिक वर्क सर्टिफिकेट के खेल में शामिल RWD के पावरफुल 'कार्यपालक अभियंता' को होना पड़ा 'सस्पेंड'Bihar DA Hike : DA बढ़ोतरी से लेकर 11 नए सैटलाइट टाउन तक! सम्राट चौधरी की कैबिनेट बैठक में हो सकते हैं बड़े ऐलानमुजफ्फरपुर बाल आश्रय गृह से फरार 10 बच्चों में 4 बरामद, अन्य की तलाश जारी नवादा में तेज आंधी-बारिश के दौरान ठनका गिरने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

'जेलर' की सफलता के बाद छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, राज्यपाल से भी की मुलाकात

RANCHI : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत झारखंड दौरे पर हैं। रजनीकांत फ्लाइट से दिल्ली से रांची पहुंचे और सीधे राजभवन चले गये. वहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात

'जेलर' की सफलता के बाद छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, राज्यपाल से भी की मुलाकात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत झारखंड दौरे पर हैं। रजनीकांत फ्लाइट से दिल्ली से रांची पहुंचे और सीधे राजभवन चले गये. वहां उन्होंने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। इसके बाद अब आज सुबह एक्टर रजनीकांत रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका के मंदिर में गये और पूजा अर्चना की। फिल्म जेलर के रिलीज होने के बाद सुपर स्टार रजनीकांत रांची पहुंचे हैं। 


मालूम हो कि, रजनीकांत खुद को प्रोटोकॉल सिस्टम से अलग रखते हैं। उनकी पहचान बेहद ही सरल इंसान के रूप में होती है। ऐसा कहा जाता है कि  रजनीकांत का पहले से ही राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से संबंध रहा है।  दोनों तमिलनाडु के हैं। हालांकि, राजभवन की ओर से भी बताया गया है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। 


वहीं, झारखंड के राज्यपाल ने रजनीकांत से मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि, 'रांची आगमन पर, अपने प्रिय मित्र, भारत के महानतम अभिनेताओं में से एक और महान व्यक्ति और सुपरस्टार रजनीकांत से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात के दौरान मिलकर बहुत खुशी हुई है। मैं झारखंड की महान धरती पर उनका हृदय से स्वागत करता हूं। 


आपको बताते चलें कि, रजनीकांत की फिल्म जेलर फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है। फैंस अपने थलाइवा की फिल्म को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। रजनीकांत की फिल्म जेलर ने स्वतंत्रता दिवस के दिन रिकॉर्ड 33 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रजनीकांत की फिल्म ने सात दिन में 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।  जबकि फिल्म ने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

संबंधित खबरें