ब्रेकिंग
बिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीबिहार में 22 डीएसपी का तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट, देखिये पूरी सूचीपटना की बहादुरपुर आवास बोर्ड कॉलोनी बनेगी हाईटेक टाउनशिप: 18 मंजिला टावरों के साथ मिलेंगी आधुनिक सुविधाएंबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारी

जेल से छूटने के बाद JMM कार्यकर्ताओं को हेमंत सोरेन ने किया संबोधित, कहा-मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही बीजेपी

RANCHI: जेल से छूटने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहली बार जनता के सामने आए। इस दौरान उन्होंने जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हेमंत सोरेन इस दौरान भारत

जेल से छूटने के बाद JMM कार्यकर्ताओं को हेमंत सोरेन ने किया संबोधित, कहा-मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही बीजेपी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: जेल से छूटने के बाद झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहली बार जनता के सामने आए। इस दौरान उन्होंने जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। हेमंत सोरेन इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर हमलावर दिखे। हेमंत सोरेन ने कहा कि झूठे मामले में उन्हें फंसाया गया और जेल भेजा गया लेकिन भगवान के घर देर है अंधेर नहीं है। सच्चाई छुपती नहीं है देर सवेर वो सामने आ ही जाती है। उन्होंने आगे कहा कि भगवान की मर्जी है कि हम एक बार फिर से जनता के सामने आए हैं। 


बीजेपी पर हमला बोलते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में विधानसभा चुनाव होने वाला है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी जीत का सपना देख रही है। बीजेपी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है जो कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने समय से पहले झारखंड में विधानसभा चुनाव कराने की साजिश रच रही थी। लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली। अब विधानसभा चुनाव में बीजेपी का झारखंड में सफाया हो जाएगा। 


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की लोकसभा चुनाव में जीत हुई है। जिससे झारखंड के आदिवासियों को ताकत मिली है। बता दें कि 5 महीने तक हेमंत सोरेन रांची के होटवार जेल में बंद थे। 31 जनवरी को ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। 28 जून को हाईकोर्ट ने हेमंत के खिलाफ ईडी के सभी आरोप को आधारहीन बताते हुए कहा कि अप्रत्यक्ष रूप से इनकी कोई संलिप्तता नहीं थी। 


हेमंत सोरेन को राहत देते हुए 50-50 हजार के दो मुचलके पर हाईकोर्ट ने जमानत दे दी। जेल से छूटने के बाद वो अपने घर आए जहां माता-पिता का आशीर्वाद लिया। परिवार के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उनके जेल से छूटने से जेएमएम कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की शाम को हेमंत सोरेन सीएम हाउस पहुंचे जहां मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मुलाकात की। वही शनिवार को हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर आये जेएमएम कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि तानाशाही ताकतों के खिलाफ उलगुलान होगा। विधानसभा चुनाव समय से पहले कराये जाने पर कहा कि कल चुनाव कर दे, परसो बीजेपी का सफाया कर देंगे।

टैग्स