ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

जाम मुक्त होगी रांची ! जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक AC बस सेवा, नगर निगम तय करेगा रूट

RANCHI : रांची के लोगों के लिए ये काम की खबर है। अब उन्हें जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है। राज्य के अंदर अब जल्द ही इलेक्ट्रिक एसी सेवा शुरू होने वाली है। इस बात की मंजूरी हेम

जाम मुक्त होगी रांची ! जल्द शुरू होगी इलेक्ट्रिक AC बस सेवा,  नगर निगम तय करेगा रूट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : रांची के लोगों के लिए ये काम की खबर है। अब उन्हें जल्द ही जाम से मुक्ति मिलने वाली है। राज्य के अंदर अब जल्द ही इलेक्ट्रिक एसी सेवा शुरू होने वाली है। इस बात की मंजूरी हेमंत सोरेन कैबिनेट के तरफ से भी दे दी गई है। सरकार ने फैसला किया है कि राजधानी रांची में निजी वाहनों का दबाव कम करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए बकायदा 244 बसें खरीदी जाएंगी। इनमें से 24 इलेक्ट्रिक एसी बस होगी। 


इसको लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों के परिचालन से लोगों को जाम से राहत मिलेगी। अभी शहर में निजी वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा है। ऐसे में इसके जरिए लोगों में भी जागरूकता लाई जाएगी कि वे ज्यादा से ज्यादा सार्वजनिक परिवहन के साधनों का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही निगम ने विस्तृत डीपीआर तैयार किया है। नगर विकास विभाग को डीपीआर भेजा गया है। बसों की खरीद को लेकर भी प्रक्रिया जारी है। 



मालूम हो कि, बस खरीद की प्रक्रिया खत्म होने के बाद रुट और किराया तय किया जाएगा। बसें खरीद कर रांची नगर निगम को परिचालन के लिए सौंप दिया जाएगा। इस परियोजना में कुल 605 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बसों का परिचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा। रांची नगर निगम रूट तय करेगा। एक पक्ष बसों का परिचालन करेगा और तीसरा पक्ष चालक मुहैया कराएगा। 


गौरतलब है कि, राजधानी रांची में अधिक से अधिक सरकारी वाहनों के परिचालन से निजी वाहनों का प्रयोग कम होगा।   रांची में बढ़ती आबादी और निजी वाहनों का जो दबाव देखने को मिल रहा था वो अब कम होगा। रांची के अलग-अलग मुख्य मार्गों पर अक्सर भीषण जाम लगता है। कांटाटोली चौक, लालपुर-कोकर मुख्य मार्ग, सर्कुलर रोड और रातू रोड इलाके में रोज भीषण जाम लगता है।