ब्रेकिंग
दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦CBSE 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, इस दिन से शुरू होंगी परीक्षाएं; यहां देखें पूरी जानकारी✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल

अगलगी की भीषण घटना में एक साथ 5 बस जलकर राख, बस स्टैंड पर मची अफरा-तफरी

बताया जाता है कि बासुकीनाथ बस स्टैंड के पास अजीत कंपनी की दो बस और पागल बाबा कंपनी की तीन बस आग में जलकर राख हो गयी। बस में आग कैसे लगी इसका पता लगाने में पुलिस लगी है।

ACCIDENT
5 बसों में लगी आग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DUMKA: झारखंड के दुमका से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां एक साथ 5 बसों में आग लग गयी और देखते ही देखते पांचों बस जलकर राख में तब्दिल हो गयी। इस दौरान बस स्टैंड में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि पांचों बस बासुकीनाथ बस स्टैंड के पास खड़ी थी। बस में आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया है। 


जब तक लोगों की नजर बस में लगी आग पर गई तब तक तेज हवा के चलते पांचों बस जलकर खा हो चुकी थी। घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी। जिसके बाद दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिस वक्त बस में आग लगी उस समय कोई यात्री बस में सवार नहीं था नहीं तो बड़ी घटना हो सकती थी।


 बताया जाता है कि बासुकीनाथ बस स्टैंड के पास अजीत कंपनी की दो बस और पागल बाबा कंपनी की तीन बस आग में जलकर राख हो गयी। बस में आग कैसे लगी इसका पता लगाने में पुलिस लगी है। बस के मालिक से भी बातचीत की जा रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

टैग्स