ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

भूमि घोटाला: ED के तीखे सवालों से IAS छवि रंजन का आज दूसरी बार सामना, बढ़ सकती है मुश्किलें

RANCHI: रांची में हुए जमीन घोटालों की परत दर परत खंगाल रही है इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व DC और तत्कालीन समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर पद पर रहे छवि रंजन प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय

भूमि घोटाला:  ED के तीखे सवालों से IAS छवि रंजन का आज दूसरी बार सामना, बढ़ सकती है मुश्किलें
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: रांची में हुए जमीन घोटालों की परत दर परत खंगाल रही है इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व DC और तत्कालीन समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर पद पर रहे छवि रंजन प्रवर्तन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय दूसरी बार पहुंचे. संभावना जताई जा रही है कि इनसे पिछले बार की तरह लंबी पूछताछ की जा सकती है.


ईडी ने जमीन से जुड़ी जानकारी, कई दस्तावेज, उनकी व उनके आश्रितों की संपत्ति और बैंक खातों के विवरण के साथ एक मई को ही बुलाया था, लेकिन बाद में ED ने उन्हें चार मई को बुलाने का समन भेजा. गौरतलब है कि जमीन घोटाले मामले में ED ने 13 अप्रैल को आईएस छवि रंजन सहित 18 लोगों से जुड़े 22 ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई. जिसमें 7 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जब छवि रंजन रांची के DC थे, तब इनके कार्यकाल में रांची में अवैध तरीके से जमीन की लेनदेन मे संलिप्तता के आधार पर ही इनसे पूछताछ कर रही है. 


ईडी सूत्रों के अनुसार, रांची में जमीन के कागजातों में हेर फेर व इसकी बिक्री में तत्कालीन डीसी छवि रंजन की अहम भूमिका था. छवि रंजन के डीसी रहते ही बजरा, सेना जमीन व चेशायर होम रोड की जमीन का फर्जीवाड़ा हुआ. ईडी सूत्रों के मुताबिक, जमीन घोटाले में छवि रंजन और प्रेम प्रकाश की संलिप्तता के सीधे साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं.

टैग्स