ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

IAS छवि रंजन से मिलने ED दफ्तर पहुंचे उनके वकील, कहा-गिरफ्तारी की सूचना नहीं है

RANCHI: IAS छवि रंजन आज रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। वे गुरुवार की सुबह करीब पौने 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। जिनसे ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। वही

IAS छवि रंजन से मिलने ED दफ्तर पहुंचे उनके वकील, कहा-गिरफ्तारी की सूचना नहीं है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: IAS छवि रंजन आज रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। वे गुरुवार की सुबह करीब पौने 11 बजे ईडी कार्यालय पहुंचे थे। जिनसे ईडी की टीम पूछताछ कर रही है। वही आज शाम उनके वकील अभिषेक कृष्णा भी ईडी के दफ्तर पहुंच गये। छवि रंजन से मिलने की बात उनके वकील बता रहे हैं। 


अभिषक कृष्णा ने बताया कि वे छवि रंजन से मिलने पहुंचे थे। छवि रंजन की गिरफ्तारी की बात से उन्होंने इनकार किया है। अभिषेक कृष्णा ने मीडिया को बताया कि छवि रंजन उनके क्लाइंट है इसलिए उनसे मिलने के लिए ईडी दफ्तर पहुंचे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छवि रंजन की गिरफ्तारी की कोई जानकारी उन्हें नहीं है।


बता दें कि कथित अवैध जमीन के सौदों की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए आईएएस छवि रंजन गुरुवार को रांची में ईडी कार्यालय में उपस्थित हुए। झारखंड कैडर के 2011 बैच के आईएएस अधिकारी छवि रंजन आज गुरुवार की सुबह करीब 10 बजकर 45 मिनट पर  ईडी कार्यालय पहुंचे थे। अभी भी उनसे पूछताछ चल रही है। छवि रंजन से मिलने के लिए उनके वकील अभिषेक कृष्णा भी देर शाम ईडी दफ्तर पहुंचे थे। 


बता दें कि इससे पूर्व भी आईएएस छवि रंजन से 13 और 24 अप्रैल को ईडी ने पूछताछ की थी। जमीन घोटाला मामले में ईडी ने कई जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान झारखंड एक अधिकारी समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया था।