ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

IAS छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ी , छह दिनों की ED रिमांड पर भेजे जाएंगे रांची के पूर्व DC

RANCHI : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इन्हें PMLA कोर्ट ने उन्हें छह दिनों के ईडी रिमांड पर देने का आदेश दिया है।यह रिमांड की अवधि 7 मई से 12

 IAS छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ी , छह दिनों की ED रिमांड पर भेजे जाएंगे रांची के पूर्व DC
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इन्हें PMLA कोर्ट ने उन्हें छह दिनों के ईडी रिमांड पर देने का आदेश दिया है।यह  रिमांड की अवधि 7 मई से 12 मई तक रहेगी। छवि रंजन को  ईडी के अधिकारियों ने सेना जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 10 दिनों की रिमांड की मांग की थी। शुक्रवार को कोर्ट में पेशी एक दौरान उन्हें सुनवाई के बाद शनिवार को दुबारा पेश होने के लिए कहा गया था, जहां उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजने की बात सामने आ रही है।


दरअसल, ईडी ने बीते गुरुवार 4 मई को पूछताछ के लिए रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को बुलाया था, जहां करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी मेडिकल जांच के बाद उन्हें एक दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अब आज शनिवार को आईएएस छवि रंजन के वकील PMLA कोर्ट में पेश हुए थे जहां कोर्ट ने आदेश देते हुए 6 दिनों के ईडी रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि, ईडी के रिमांड की अवधि रविवार यानि 7 मई से शुरू होगी और 12 मई तक रहेगी।


मालूम हो कि, प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन की खरीद बिक्री के मामले में उन्हें दूसरी बार लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आईएएस अधिकारी छवि रंजन की मुश्किलें अब बढ़ गयी हैं। वहीं, राज्य सरकार ने उनके निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कभी भी सरकार की तरफ से यह फैसला आ सकता है।जबकि इससे पहले छवि रंजन पूछताछ के दौरान खुद को निर्दोष बताते रहे, कई सबूत उनके खिलाफ थे। छवि रंजन अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर सारा दोष मढ़ रहे थे। छवि रंजन ने प्रेम प्रकाश से मिलने की बात से भी इनकार किया।