ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

होली से पहले पाकुड़ को मिली बड़ी सौगात, अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ शामिल

PAKUR : भारतीय रेलवे के तरफ से झारखंड जिले के एक रेलवे स्टेशन को बड़ा उपहार मिल है। अब इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर लिया गया है। अब यहां इसी योजना के तहत पहले से

होली से पहले पाकुड़ को मिली बड़ी सौगात, अमृत भारत स्टेशन योजना में हुआ शामिल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PAKUR : भारतीय रेलवे के तरफ से झारखंड जिले के एक रेलवे स्टेशन को बड़ा उपहार मिल है। अब इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर लिया गया है। अब यहां इसी योजना के तहत पहले से मौजूद सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। इस बात की जानकारी डिविजनल मैनेजर मनीष जैन के तरफ से दी गई है। 


दरअसल, भारतीय रेलवे के तरफ से पाकुड़ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर लिया गया है।  अब पाकुड़ रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। यहां यात्रियों के लिए कौन-कौन सी सुविधाएं बहाल करनी है, इस विषय पर अधिकारियों के साथ बैठक किया जा रहा है।


बताया जा रहा है कि, डिविजनल मैनेजर मनीष जैन पाकुड़ पहुंचकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन का मुयायना किया। डीआरएम ने पाकुड़ पहुंच कर प्लेटफार्म, क्वाटर का निरीक्षण किया और यहां मौजूद अभियंताओं सहित रेल अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया. डीआरएम मनीष जैन ने बताया कि हावड़ा डिवीजन के पाकुड़ रेलवे स्टेशन को इस योजना में शामिल कर लिया गया है। इस योजना पर तेज गति से काम कैसे हो और किन-किन सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा इसको लेकर भी बातचीत की गई। 


आपको बताते चलें कि, पाकुड़ में सबसे पहले यात्रियों के आने-जाने के लिए आगमन एवं निकासी की पूर्ण व्यवस्था की जाएगी।  स्टेशन परिसर में वेटिंग हॉल, वेटिंग रूम के अलावा एस्केलेटर, लिफ्ट, प्लेटफॉर्म का विस्तार, यात्रियों के बैठने के लिए शेड का निर्माण, पेयजल की सुविधा, विद्युतीकरण सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जाएग।  पाकुड़ में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई है और कुछ मांगे वरीय पदाधिकारियों को बढ़ा दी गयी है।