ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

होली से पहले बर्ड फ्लू का दस्तक! 5 दिन के भीतर 400 से अधिक मुर्गियों की मौत, पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट

BOKARO: झारखंड के बोकारो में होली से पहले बर्ड फ्लू ने दस्तक दिया है। बोकारो में पांच दिनों के भीतर 400 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गयी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है मुर्गियों

होली से पहले बर्ड फ्लू का दस्तक! 5 दिन के भीतर 400 से अधिक मुर्गियों की मौत, पशुपालन विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BOKARO: झारखंड के बोकारो में होली से पहले बर्ड फ्लू ने दस्तक दिया है। बोकारो में पांच दिनों के भीतर 400 से अधिक मुर्गियों की मौत हो गयी है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है मुर्गियों की मौत का कारण बर्ड फ्लू हो सकता है। एक साथ इतनी संख्या में मुर्गियों की मौत से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल इसे लेकर पशुपालन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। 


वही मरे हुए मुर्गियों का सैंपल कोलकाता और मध्य प्रदेश भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। अन्य मुर्गियों के बचाव का कार्य किया जा रहा है। मुर्गी फार्म में दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। 


बता दें कि 15 फरवरी को मुर्गियों का सैंपल कोलकाता भेजा गया था और जांच रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जबकि कोलकाता लैब ने कुछ जांच रिपोर्ट भोपाल स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्युरिटी एनिमल डिजीज भी भेजी है। भोपाल से अभी फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। इस रिपोर्ट का इंतजार अब पशुपालन विभाग को है।


रिपोर्ट आने के बाद ही मुर्गियों की मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल सरकारी मुर्गी फार्म से अंडा बिक्री पर रोक लगाई गयी है। मुर्गी फार्म में कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। पशुपालन विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से मुर्गा और अंडा अभी नहीं खाने की अपील की जा रही है।