ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

हाईकोर्ट का नया भवन 30 अप्रैल तक हो जाएगा तैयार, वकीलों की समस्याओं का होगा निस्तारण

RANCHI: 30 अप्रैल तक हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग तैयार हो जाएगी. जिसके बाद हाईकोर्ट को हस्तांतरित कर दिया जाएगा. झारखंड के भवन निर्माण सचिव ने शुक्रवार को यह जानकारी हाई कोर्ट को

हाईकोर्ट का नया भवन 30 अप्रैल तक हो जाएगा तैयार, वकीलों की समस्याओं का होगा निस्तारण
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: 30 अप्रैल तक हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग तैयार हो जाएगी. जिसके बाद हाईकोर्ट को हस्तांतरित कर दिया जाएगा. झारखंड के भवन निर्माण सचिव ने शुक्रवार को यह जानकारी हाई कोर्ट को दी. इस पर चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने मामले की सुनवाई 4 मई को निर्धारित की.


बता दे कोर्ट ने भवन निर्माण सचिव से कहा कि हाईकोर्ट के वकीलों ने नए भवन में उन्हें होने वाली जिन समस्याओं से अगवत कराया है, उसका हल निकाला जाए. मालूम हो कि पूर्व में मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने वकीलों की एक कमेटी बनायी थी. इस कमेटी को भवन निर्माण में शामिल सभी एजेंसियों के अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा गया था. जिसके बाद वकीलों की कमेटी ने निरीक्षण कर रिपोर्ट भी दी थी. 


सरकार ने इसके जवाब में शपथपत्र दाखिल कर अदालत को बताया था कि हाईकोर्ट भवन में 540 वकीलों के चैंबर बनाए गए हैं. और दो कैंटीन हैं. दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था है. साथ ही हाईकोर्ट में पार्किंग की व्यवस्था भी अच्छी है. बताया गया कि नए हाईकोर्ट भवन में क्रेच और अन्य सुविधाओं के लिए स्थान हैं. रजिस्ट्रार जेनरल के परामर्श से अन्य सुविधाओं के लिए भी जगहों को चिन्हित कर लिया जाएगा. जिसके बाद शुक्रवार को कोर्ट ने वकीलों की सुविधाओं और समस्याओं पर भवन निर्माण के अधिकारियों और एडवोकेट एसोसिएशन को बैठक कर हल निकालने का निर्देश दिया.

टैग्स