ब्रेकिंग
शिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जानशिक्षक भर्ती पर शिक्षा मंत्री ने दिया नया अपडेट, बताया बिहार में कब जारी होगा TRE 4 का विज्ञापन; पहले होगा यह कामहंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मॉनसून सत्र, लोकसभा और राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगितविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों का परिचालन होगा बंद, पैदल यात्रा पर भी रहेगी रोक; तीन महीने तक आवागमन बैनझारखंड विधानसभा घेराव मामले में एक्शन, 100 नामजद समेत 600 प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्जपटना में दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 400 रुपये के विवाद में ले ली जान

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल, सूचना आयोग सहित कई संस्थाओं में पद क्यों हैं खाली ?

RANCHI: राज्य में बाल आयोग, सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग, पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी, लोकायुक्त सहित करीब 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पद खाली रहने पर झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार से जव

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल, सूचना आयोग सहित कई संस्थाओं में पद क्यों हैं खाली ?
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

RANCHI: राज्य में बाल आयोग, सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग, पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी, लोकायुक्त सहित करीब 12 संवैधानिक संस्थाओं में अध्यक्ष एवं सदस्यों के पद खाली रहने पर झारखंड हाई कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा है. कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सरकार इन पदों को भरने पर कोई एक्शन नहीं लेती है तो इस संबंध में कोर्ट दिशानिर्देश जारी करेगी. बता दे बुधवार को हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने एडवोकेट एसोसिएशन की जनहित याचिका पर सुनवाई की.


इस संबंध में एसोसिएशन की ओर से अधिवक्ता नवीन कुमार ने कोर्ट को बताया कि लगभग 4 सालों से राज्य बाल आयोग, सूचना आयोग, मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त आदि संवैधानिक संस्थाओं में पदों के रिक्त रहने से कोई भी काम नहीं हो रहा है. वकील इन जगहों पर पैरवी करते हैं लेकिन इन आयोग में काम नहीं होने से वकीलों के समक्ष भी समस्या हो रही है. जिसको लेकर कोर्ट ने कहा कि जल्द  से जल्द इन संवैधानिक संस्थाओं में रिक्त पदों को भरा जाए. वहीं वकील राजीव शर्मा ने कोर्ट को बताया कि राज्य सूचना आयोग में न अध्यक्ष है और ना ही सदस्य हैं. जिससे सूचना आयोग का कार्य में  रुकावट हो रही है.


बता दें साल 2020 में सूचना आयोग में रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन निकाला गया था लेकिन अब तक सूचना आयोग में कोई बहाली नहीं हो पाई है. इस मामले में सरकार की ओर से जवाब देने के लिए समय की मांग की गई. अब मामले में कोर्ट ने अगली सुनवाई 19 अप्रैल निर्धारित की गई है. 

टैग्स