ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

हैवानियत की हदें पार: 12 साल की बच्ची के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में 4 नाबालिग

KHUNTI: देश में महलाओं और बालिकाओं के साथ रेप और गैंगरेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है. तजा मामला झारखंड के खूंटी जिले का है. जहां एक बार फिर एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप

हैवानियत की हदें पार: 12 साल की बच्ची के साथ 5 लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों में 4 नाबालिग
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
3 मिनट

KHUNTI: देश में महलाओं और बालिकाओं के साथ रेप और गैंगरेप के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है. तजा मामला झारखंड के खूंटी जिले का है. जहां एक बार फिर एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है.  यहां एक छठीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा को बहला फुसलाकर पांच लोगों ने घिनौनी घटना को अंजाम दिया है. यह वारदात खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र का है. पुलिस के अनुसार आरोपियों में से चार नाबालिग हैं. इन सभी आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद नाबालिग आरोपियों को बाल शेल्टर भेजा गया है. इसमें से एक बालिग आरोपी को जेल भेज दिया गया है.



जानकारी के अनुसार दो दिन पहले बच्ची के परिजनों ने शिकायत दी थी. बच्ची को लेकर थाने पहुंचे परिजनों ने बताया था कि वह अपनी सहेलियों के साथ अपने दादा के घर वीडियो गेम खेलने जा रही थी. इस बीच रास्ते में एक आरोपी ने अंधेरा होने का बहाने पीड़ित बच्ची को टार्च की रोशनी दिखाने को कहा और उसे फुसला कर पास के खाली पड़े मकान में ले गया. जहां चार अन्य आरोपी भी पहुंचे और इन पांचों ने बारी बारी से मासूम बच्ची के साथ गंदा काम किया. और आरोपी पीड़ित बच्ची को खून से लथपथ हालत में छोड़ कर मौके से फरार हो गए.



आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित बच्ची जोर जोर से रोने लगी तो उसकी आवाज सुन पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित बच्ची को उठाकर उसके घर पहुंचाया. फिर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और बच्ची को हॉस्पिटल में एडमिट कराया है. पुलिस ने परिजनों और पीड़ित बच्ची का बयान दर्ज करते हुए पांचों आरोपियों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज किया और देर रात तक दबिश देकर इन सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया.