ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हेमंत सोरेन ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, सर्वे के बाद सबकी नजर 23 दिसंबर के मतगणना पर टिकी

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के कई चैनलों के सर्वे में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को बहुमत मिलता बताया गया है. सर्वे के बाद हेमंत सोरेन को हिम्मत मिली है. वह अब मुस्क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के कई चैनलों के सर्वे में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के गठबंधन को बहुमत मिलता बताया गया है. सर्वे के बाद हेमंत सोरेन को हिम्मत मिली है. वह अब मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं. हेमंत ने आज स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और खुद भी निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया. 

सर्वे के बाद सबकी नजर मतगणना पर

शुक्रवार को अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद झारखंड का सर्वे में जेएमएम गठबंधन को बीजेपी से बढ़त दिखाया गया था. इसके बाद सबको 23 दिसंबर को होने वाला मतगणना पर नजरें टिकी हुई है. कई बार सर्वे गलत भी हो जाता है. इसलिए सबको सोमवार का इंतजार है.  

बीजेपी को सर्वे नहीं मतगणना पर भरोसा

सर्वे के बाद सीएम रघुवर दास ने साफ कह दिया था कि इस सर्वे से बड़ा सर्वे 23 दिसंबर को आएगा. हम 23 के सर्वे को ही मानेंगे. विकास के नाम पर बीजेपी को बहुमत मिलेगा. झारखंड सरकार और केंद्र सरकार ने झारखंड में विकास किया है. पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने झारखंड में विकास किया है. इसलिए उम्मीद है कि झारखंड के लोग बीजेपी के साथ और बीजेपी की सरकार बनेगी. बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 65 पार का नारा दिया था. लेकिन सर्वे में वह आधे पर सिमटी हुई दिख रही है.  वही, जेएमएम कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन बनाकर चुनाव लड़ था. गठबंधन में जेएमएम को 43, कांग्रेस के 31 और राजद को सात सीटें मिली थी. सर्वे में 35-38 सीटें मिल रही है.