ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

हेमंत सोरेन ने रघुवर सरकार पर साधा निशाना, कहा- BJP ने 16 साल में झारखंड को निचोड़ डाला

RANCHI: साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर गई है। चुनावी सभा में नेता एक दूसरे पर निशाना साधने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  साल के अंत में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर गई है। चुनावी सभा में नेता एक दूसरे पर निशाना साधने के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर पलटवार कर रहे हैं. हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया कि ‘’19 में 16 साल  भाजपा ने झारखंड को निचोड़ डाला है. रघुवर दास सरकार की नाकामियों पर बोलो तो कहते हैं मैंने क्या किया? मुझे सिर्फ 14 महीने मिले थे झारखंड की सेवा करने के लिए. आप में तो काबलियत नहीं है झारखंडी युवाओं को रोज़गार देने की. मैंने युवाओं को सम्मान दिया, आगे भी देते रहूंगा.’’ 

युवाओं में आक्रोश

हेमंत ने दूसरे ट्वीट में युवाओं को लेकर निशाना साधा हैं। ट्वीट किया कि ‘’पलामू ने झारखंड को अनेकों प्रतिभाएं दी, मगर भाजपा ने यहां के लोगों के विश्वास को अनेकों बार तार-तार किया. पानी, बिजली की विकट समस्या से लोग त्रस्त हैं. बाहरी लोगों की भर्ती से स्थानीय युवा आक्रोशित हैं.’’

कर रहे बदलाव यात्रा

बता दें कि इन दिनों झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन झारखंड में बदलाव यात्रा पर निकले हैं. इस दौरान अलग-अलग जिलों में जेएमएम कार्यकर्ताओं के साथ ही लोगों को संबोधित कर रहे हैं और केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा रहे हैं।