ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

हेमंत सोरेन को मिली जान मारने की धमकी, CID की टीम जांच में जुटी

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी हेमंत को ईमेल से मिली है. इसके बाद सीआईडी की टीम हरकत में आ गई है. सीआईडी की टीम जांच में जुट गई है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी हेमंत को ईमेल से मिली है. इसके बाद सीआईडी की टीम हरकत में आ गई है. सीआईडी की टीम जांच में जुट गई है. हेमंत की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने रांची के साइबर थाना में  इसको लेकर मामला दर्ज कराया है.


बताया जा रहा है कि हेमंत सोरेन को दो अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी मिली हैं. साइबर सेल जांच में जुट गई है कि आखिर धमकी देने वाला शख्स कौन और कहां का रहने वाला है. 



बताया जा रहा है कि धमकी देने वाला ने मेल किया है कि हेमंत सोरेन अपनी आदत से सुधर जाओ नहीं तो आप को जान से मार देंगे. इस धमकी के बाद सीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट कर दिया गया है. आदेश दिया गया है कि अगर हेमंत सोरेन कहीं भी जाए तो उन्हें अपने सुरक्षा घेरे में ही रखा जाए. इस दौरान कोई भी लापरवाही सुरक्षाकर्मियों की बर्दास्त नहीं की जाएगी. बता दें कि झारखंड में नक्सली भी काफी एक्टिव हैं. इससे पहले वह कई सीएम को धमकी भी दे चुके हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है. 


टैग्स