ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

हेमंत सोरेन के शपथ में पॉकेटमारों की रही चांदी, पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं का उड़ाया पर्स

RANCHI: मोहराबादी मैदान में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था. इसमें कई दलों के नेता शामिल हो रहे थे. लेकिन इस बीच भारी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी पॉकेटमारों ने पूर्व

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: मोहराबादी मैदान में हेमंत सोरेन का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा था. इसमें कई दलों के नेता शामिल हो रहे थे. लेकिन इस बीच भारी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी पॉकेटमारों ने पूर्व मंत्री समेत कई नेताओं का पर्स उड़ा दिया. 

इसको भी पढ़ें रघुवर ने हेमंत को CM बनने की दी बधाई, जवाब मिला- इसका श्रेय भी आपको ही जाता है

पीड़ितों में कई नेता और पत्रकार 

पॉकेटमारों ने बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे ओपी लाल, कांग्रेस के गिरिडीह के जिला अध्यक्ष, कई दूसरों दलों के कार्यकर्ता और खबर कवरेज करने गए दो पत्रकारों का भी पर्स पॉकेटमारों ने उड़ाया दिया. बताया जा रहा है कि पॉकेटमार सबसे अधिक एक्टिव मोहराबादी मैदान के गेट नंबर दो और तीन पर सबसे अधिक एक्टिव थे. इसी दोनों गेट पर सभी को निशाना बनाया. 

हेमंत सोरेन और तीन मंत्रियों ने ली थी शपथ

रविवार को झारखंड के पद की सीएम हेमंत सोरेन ने शपथ ली थी. इसमें कांग्रेस कोटे से आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद कोटे से सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी. इस समारोह में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राजस्थान  के सीएम अशोक गहलोत, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, रघुवर दास. शरद यादव समेत कई नेता मौजूद थे. 

टैग्स
हेमंत सोरेन के शपथ में पॉकेटमारों की रही चांदी, पूर्व… | FirstBihar