ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

हेमंत सरकार में मंत्री बनते ही एक्शन में बेबी देवी, कामकाज संभालते ही ले लिया बड़ा फैसला

RANCHI: हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनने के साथ ही दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी एक्शन में आ गई है। उत्पाद एवं मद्य निषेध का कार्यभार संभालते ही उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया है

हेमंत सरकार में मंत्री बनते ही एक्शन में बेबी देवी, कामकाज संभालते ही ले लिया बड़ा फैसला
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: हेमंत कैबिनेट में मंत्री बनने के साथ ही दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी एक्शन में आ गई है। उत्पाद एवं मद्य निषेध का कार्यभार संभालते ही उन्होंने बड़ा फैसला ले लिया है। बेबी देवी ने विभाग के अधिकारियों के शराब की बिक्री को लेकर सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने हिदायत दी है कि श्रावणी मेला के दौरान कावड़िया पथ और उसके आसपास के इलाकों में शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी।


दरअसल, विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की शुरुआत हो चुकी है। इस बार दो मास लगने के कारण चार जुलाई से शुरू होकर श्रावणी मेला अगले दो महीने यानी 31 अगस्त तक चलेगा। श्रावणी मेला के दौरान देशभर से श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं और बाबा मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालुओं में बच्चे और बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होती है। महिलाओं को श्रावणी मेले के दौरान किसी तरह की कोई असुविधा न हो इसको लेकर मंत्री बेबी देवी ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है।


मंत्री बेबी देवी ने ट्वीट कर लिखा कि, “मेरा प्रथम कार्य दिवस। देवघर के विश्वस्तरीय श्रावणी मेले में तथा वैद्यनाथ मंदिर तक के कांवरिया पथ पर, किसी भी प्रकार के मदिरा-शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। शराब की दुकानें बंद रहेंगी। श्रद्धालुओं को, विशेषकर मेरी बहन-बेटियों को ध्यान में रखते हुए मैंने यह निर्णय लिया है।“


मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहले कार्यदिवस के दिन बेबी देवी ने बड़ा फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है। राज्य में धार्मिक स्थल और शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास शराब की बिक्री पर पहले से ही रोक है। कावड़िया पथ और उसके आसपास के इलाकों में शराब बिक्री पर प्रतिबंध का पहली बार फैसला हुआ है। बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को हेमंत सरकार की 11वीं मंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।

टैग्स