ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर

RANCHI: झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। हेमंत कैबिनेट ने कुल 30 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। कैबिनेट की

हेमंत कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। हेमंत कैबिनेट ने कुल 30 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा विभिन्न विभागों के मंत्री मौजूद रहे।


शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पश्चिम सिंहभूम में तीन नए थानों की स्थापना को सरकार ने स्वीकृति दी है। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही सेरेंगदा, लोढाई, गुदड़ी में नए थाने खुलेंगे। वहीं डिजिटल पंचायत योजना को सरकार ने स्वीकृति दी है।


रांची में 27 अक्टूबर से वूमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 13 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। गुमला में सिसई पुलिस अंचल बनेगा। सरकार ने सरकारी पारा मेडिकल संस्थानों के छात्र-छात्राओं को 1 साल सरकारी अस्पतालों में सेवा देना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर एक लाख रुपए के जुर्माना देना होगा।


पुलिस संस्करण के तीन हेलीकॉप्टर के पायलट की राशि पांच लाख से साढ़े पांच लाख किया गया। रांची सिविल कोर्ट के 40 बिल्डिंग कोर्ट पुनरक्षित राशि 35 करोड़ स्वीकृति मिली है। रांची कैंसर हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के लाभुकों को पांच लाख के अलावे सीएम गंभीर योजना के तहत 20 लाख इलाज के लिए हुए एमओयू को मंजूरी दी गई है। 


जिला स्तरीय पदों एवम् सेवाओं में अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा आरक्षण शून्य को ईडब्ल्यूएस के तहत आवेदन दे सकेंगे। इसमें 7 जिले लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, लातेहार और खूंटी शामिल हैं। झारखंड राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष एवम् सदस्य के नियुक्ति नियमावली में संशोधन, अब अधिकतम उम्र सीमा 70 साल किया गया। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के 67 कर्मियों को 1.07.2004 वैचारिक रूप से समायोजित करने और वित्तीय लाभ प्रदान करने की सरकार ने स्वीकृति दी है।