ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नालंदा से मुंडन कराने जा रहे थे रजरप्पा, रास्ते में पलटी तेज रफ्तार बस, 3 लोगों की मौत

HAZARIBAGH: तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

HAZARIBAGH: तेज रफ्तार बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. जिससे घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है. हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र के यूपी मोड़ के पास की है.

सभी मृतक बिहार के

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग नालंदा से रजरप्पा मंदिर मुंडन कराने जा रहे थे. लेकिन इस दौरान तेज रफ्तार बस यूपी मोड़ के पास डिवाइडर से टकरा गई. जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया है. स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से निकालकर हॉस्पिटल भेजा. 

हादसे के बाद बस का ड्राइवर फरार

घटनास्थल पर ही पिंकी देवी, पिंकी कुमारी और रंजीत कुमार की मौत हो गई है. सभी मृतक नालंदा जिले के रहने वाले थे. सात घायलों को गंभीर स्थिति में डॉक्टरों ने रांची के रिम्स में रेफर कर दिया है. वहीं, हादसे के बाद बस का ड्राइवर और खलासी बस छोड़कर फरार हो गए.