ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बोलेरो ने ट्रक में मारी टक्कर, बेटे का श्राद्ध कर्म कर लौट रहे पिता, बहन समेत 3 की मौत

HAZARIBAGH: बेटे का श्रद्ध कर्म कर लौट रहे पिता समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. बोलेरो का ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. वह पीछे से एक ट्रक में टक्कर मार

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

HAZARIBAGH: बेटे का श्रद्ध कर्म कर लौट रहे पिता समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई. बोलेरो का ड्राइवर तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था. वह पीछे से एक ट्रक में टक्कर मार दी. जिससे तीनों की मौत हो गई. घटना हजारीबाग जिले के नगर थाना क्षेत्र के मोरंगी मोड़ के पास की है.

छपरा से जा रहे थे रांची

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग छपरा से रांची बोलेरो से जा रहे थे. ड्राइवर तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहा था. जैसे ही वह हजारीबाग के मोरंगी मोड़ के पास पहुंचा तो उसको झपकी आ गई और बोलेरो ट्रक में टकरा गई. जिससे यह हादसा हो गया. 

पहले बेटे, फिर बहन और पिता की हुई मौत

बताया जा रहा है कि रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में सहाबहार चौक के पास के रहने वाले दीनानाथ सिंह बेटे की मौत के बाद छपरा गए हुए थे. वहां से वह बेटी और साले के साथ लौट रहे थे. इस दौरान ही यह हादसा हुआ. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. वही, एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत के बाद परजिनों का रो रोकर बुरा हाल है.