ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

60 लाख रुपए के गांजा के साथ इंस्पेक्टर का बेटा समेत 3 गिरफ्तार, ट्रक और स्कॉर्पियो जब्त

GUMLA: पुलिस ने ट्रक और स्कॉर्पियो से 60 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक गिरफ्तार तस्कर सीआरपीएफ जवान का बेटा है. वह बिहार के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GUMLA:  पुलिस ने ट्रक और स्कॉर्पियो से 60 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है. इसके साथ ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. एक गिरफ्तार तस्कर सीआरपीएफ जवान का बेटा है. वह बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है. करन सिंह के पिता सतेंद्र सिंह सीआरपीएफ 211 बटालियन के इंस्पेक्टर हैं. यह गिरफ्तारी गुमला के सदर थाना क्षेत्र के टैसेरा मोड़ के पास की है.

हथियार भी बरामद

पुलिस ने गांजा से लदे ट्रक और स्कार्पियो को जब्त कर लिया है. ड्राइवर सत्यनारायण यादव और खलासी सुनील पासी ग्राम मझवारी जिला बक्सर को करने वाले है. स्कार्पियों में सवार तीन लोगों में भोजपुर बिहार निवासी मनीष दुबे, करण सिंह और गाजीपुर उत्तरप्रदेश निवासी विकास सिंह उर्फ रोहित सिंह शामिल है. विकास के पास से तलाशी के दौरान एक देशी पिस्टल जिसके मैगजीन में तीन लोडेड गोली बरामद की गई है.

गांजा उड़ीसा से लाया जा रहा था औरंगाबाद

गुमला एसपी अंजनी झा ने बताया कि गांजा उड़ीसा के राउरकेला से औरंगाबाद लेकर सभी तस्कर जा रहे थे. इस दौरान ही यह कार्रवाई हुई है. तीनों  गांजा लदे ट्रक लेकर जा रहे थे. उसी ट्रक के लिए डूमरडीह में रविवार की रात से ही रुके थे. ट्रक जब्त करने बाद पुलिस ने जब तलाशी ली तो 100 पैकेट गांजा का बंडल बरामद हुआ. वही, ड्राइवर और खलासी ने बताया कि इसके बारे में पता नहीं था कि ट्रक में क्या लोड किया गया है. 

टैग्स