ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Go First की सभी फ्लाइट्स 5 मई तक कैंसिल, यात्री हुए परेशान, दिवालिया हो चुकी है कंपनी

RANCHI : हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह काम की खबर है। देश में तीन दिन गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं रद्द रहेगी। गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ानसेवाएं पूरे देश में ती

Go First की सभी फ्लाइट्स 5 मई तक कैंसिल, यात्री हुए परेशान, दिवालिया हो चुकी है कंपनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह काम की खबर है। देश में तीन दिन गो फर्स्ट एयरलाइंस की उड़ान सेवाएं रद्द रहेगी। गो फर्स्ट एयरलाइंस की  उड़ानसेवाएं पूरे देश में तीन, चार और पांच मई को रद्द रहेंगी। एयरलाइंस ने इसकी सूचना डीजीसीए को दी। एयरलाइंस ने यह फैसला पैसों की कमी की वजह से लिया है। 


दरसअल, रांची एयरपोर्ट से गो फर्स्ट एयरलाइंस की चार फ्लाइट प्रतिदिन उड़ान भरती हैं। इसमें बेंगलुरु-रांची, मुंबई-रांची और रांची-दिल्ली की दो फ्लाइट रद्द कर दी गयी है। इसको लेकर एयरपोर्ट निदेशक केएल अग्रवाल ने कहा कि दो दिनों तक गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द होने के कारण अन्य एयरलाइंन पर दबाव बढ़ेगा।  इस वजह से से दूसरे एयरलाइंस की रांची-बेंगलुरु का टिकट 7626 से 10373 रुपये और रांची-नयी दिल्ली का किराया 9423 रुपये से लेकर 31293 रुपये में मिल रहा है। 


वहीं, इसको लेकर गो फ‌र्स्ट के सीईओ कौशिक खोना ने  बताया कि, प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) की ओर से इंजनों की आपूर्ति नहीं होने के कारण एयरलाइन के करीब 28 विमान संचालन से बाहर हैं। यह कंपनी के बेड़े में शामिल कुल विमानों का करीब आधा है। इस कारण एयरलाइन के सामने नकदी का संकट पैदा हो गया है।


आपको बताते चलें कि, वाडिया समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी गोफ‌र्स्ट ने स्वैच्छिक रूप से दिवालिया प्रक्रिया के लिए नेशनल कंपनी ला ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की दिल्ली बेंच में आवेदन किया है। साथ ही विमानन कंपनी ने गहरे नकदी संकट के चलते तीन और चार मई यानी दो दिन के लिए अपनी विमान सेवा रोक दी है।