ब्रेकिंग
कल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रहीकल पितृपक्ष मेला का उद्घाटन करेंगे सीएम सम्राट चौधरी, मेले की सभी तैयारियां पूरी; CCTV और ड्रोन से होगी निगरानीपुल पर नागिन डांस: रील बनाने के चक्कर में सबकुछ भूल गईं महिलाएं, बीच सड़क पर सारी हदें कर दी पार गणेश जी का लड्डू 1.01 करोड़ में नीलाम, शक्तिमान टीम ने सबसे अधिक लगाई बोली जमुई में छात्रा से दुर्व्यवहार मामला: 15 से 20 दिनों के भीतर आरोपियों को सजा दिलाएगी पुलिस, IAS-IPS ने संभाली कमानसमस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल, लड़की के साथ बीच सड़क पर बदसलूकी; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाती रही

गो फर्स्ट की फ्लाइट रद्द होने से हज यात्री परेशान, इरफान ने इसे साजिश बताया, कहा-हाजियों के साथ मजाक बर्दाश्त नहीं

RANCHI: देश के सबसे पुराने कारोबारी समूह में से एक वाडिया ग्रुप की एयरलाइंस गो फर्स्ट ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। फंड की भारी कमी के कारण तीन दिन फ्लाइट कैंसिल करना पड़ गय

गो फर्स्ट की फ्लाइट रद्द होने से हज यात्री परेशान, इरफान ने इसे साजिश बताया, कहा-हाजियों के साथ मजाक बर्दाश्त नहीं
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: देश के सबसे पुराने कारोबारी समूह में से एक वाडिया ग्रुप की एयरलाइंस गो फर्स्ट ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया है। फंड की भारी कमी के कारण तीन दिन फ्लाइट कैंसिल करना पड़ गया। जिसके कारण कई विमानों को रनवे पर खड़ा तक करना पड़ गया। गो फर्स्ट की फ्लाइट कैंसिल होने से पैसेंजर को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से हज यात्री भी परेशान हैं। कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी इसे साजिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि हाजियों को हज यात्रा पर जाने से रोकने के लिए ऐसा किया गया है। इरफान अंसारी ने चेतावनी भरे लहजे में कह दिया है कि यदि झारखंड से जाने वाले हज यात्रियों के लिए अलग से व्यवस्था नहीं की गयी तो वे दिल्ली जाकर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर का घेराव करेंगे।


रांची में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने अपनी नाराजगी जाहिर की। कहा कि गो फर्स्ट एयरलाइन के दिवालियापन के बाद जितनी फ्लाइट थी उन सबकों भी कैंसिल कर दिया गया है। ऐसे में झारखंड से 2800  लोग हज कैसे जाएंगे। सुनने में आ रहा है कि गो फर्स्ट का दिवाला निकल चुका है इस एयरलाइन का भट्ठा बैठ चुका है। इरफान अंसारी ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि अब झारखंड के हाजियों को कैसे भेजे।  


इरफान ने कहा कि बताईये अरबों रूपया चला गया आप कह रहे है कि भट्ठा बैठ गया। केंद्रीय मंत्री स्मति रानी से उन्होंने कहा कि आपका हर मजाक हम बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन हमारे हाजियो के साथ मजाक करियेगा तो यह हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। गो एयर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया है तो अलटरनेट व्यवस्था कीजिए। हाजियों को दूसरी फ्लाइट दीजिए। गो फर्स्ट को अडानी कर दीजिए। गो एयर नहीं तो अडाणी का ही फ्लाइट दे दीजिए। लेकिन कुछ प्रबंध कीजिए।


इरफान ने कहा कि मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहता हूं। लेकिन बार-बार कह रहा हूं कि सब मजाक माफ है लेकिन यह मजाक माफ नहीं है। हाजियों के साथ गलत होगा तो मैं माफ नहीं करूंगा। मैं ही नहीं ऊपर वाला भी माफ नहीं करेगा। गरीब आदमी ने अपने खून-पसीने से मेहनत करके पैसे कमाया और हज की यात्रा के लिए गो फर्स्ट एयरलाइन को पैसा दिया और अब कहा जा रहा है कि फ्लाइट का दिवालापन निकल गया है ये बर्दाश्त के बाहर की बात है। फ्लाइट देना ही होगा नहीं तो हम दिल्ली आएंगे और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के घर को घेरने का काम करेंगे।

टैग्स