ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

ग्लाइडर क्रैश: हैदराबाद से धनबाद पहुंची चार सदस्यीय टीम, हादसे की जांच शुरू

DHANBAD: धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के पास गुरुवार की देर शाम एक ग्लाइडर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ग्लाइडर के इंजन में तकन

ग्लाइडर क्रैश: हैदराबाद से धनबाद पहुंची चार सदस्यीय टीम, हादसे की जांच शुरू
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के पास गुरुवार की देर शाम एक ग्लाइडर अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद ग्लाइडर के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई थी। इंजन के बंद होने के बाद ग्लाइडर एक मकान पर जा गिरा था। ग्लाइडर दुर्घटना की जांच के लिए शुक्रवार को चार सदस्यीय टीम हैदराबाद से धनबाद पहुंची है, जो घटना के सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।


दरअसल, गुरुवार की देर शाम बरवाअड्डा हवाई पट्टी से उड़ान भरकर एक ग्लाइडर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था। उसी दौरान ग्लाइडर में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण ग्लाइडर अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप नीलेश कुमार के मकान पर जा गिरा था। इस हादसे में पायलट और एक 14 वर्षीय लड़का घायल हो गये थे।ग्लाइडर के गिरने के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी थी।


तकनीकी खराबी के कारण बरवाअड्डा हवाई अड्डे से करीब एक किलोमीटर दूर बिरसा मुंडा के पास ग्लाइडर क्रैश हो गया था।पायलट और घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।अब ग्लाइडर दुर्घटना की जांच के लिए शुक्रवार को चार सदस्यीय टीम हैदराबाद से धनबाद पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ और सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच कर आसपास के लोगों से जानकारी ली।

टैग्स