ब्रेकिंग
पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦पटना के डाकबंगला चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में भीषण आग, शॉर्ट सर्किट से अलगली की आशंका✦छठ से पहले पटना के लोगों को बड़ी सौगात: आज से शुरू होगी वाटर मेट्रो सेवा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले ले सकती है सरकार✦नीतीश कुमार के सुशासन की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी JDU, पार्टी ने बनाया बड़ा प्लान✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा

गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से अधिक लोग घायल

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है। यहां रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गई। इस बस में करीब 30 लोग सवार थे। बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी

गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, 25 से अधिक लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में बड़ा हादसा हुआ है। यहां रांची से गिरिडीह आ रही सवारी बस बराकर नदी में गिर गई। इस बस में करीब 30 लोग सवार थे। बस के गिरते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही करीब 25 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने घटना की पुष्टि की है। 


बताया जाता है कि रांची से गिरिडीह जा रही आलीशान (सम्राट) नाम की बस बराकर नदी में गिर गयी थी। घटना शनिवार की देर रात की है। गिरिडीह-डुमरी पथ पर स्थित बराकर नदी में बस के गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। बस जैसे ही बराकर नदी के पुल पर पहुंची बस के ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बस नदी में जा गिरी।  जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों की मिली तो  काफी भीड़ उमड़ पड़ी।  स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। 


आस - पास के लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी।  जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  सूचना मिलते ही डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। बस की रफ्तार तेज थी जिसके कारण यह घटना हुई। स्थानीय विधायक सुदिव्य कुमार भी मौके पर पहुंच गये। जिसके बााद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया गया। केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौके पर पहुंचीं थी। डीसी-एसपी के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के अधिकारी बचाव कार्य में जुटे। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है। वही कई लोग घायल अभी भी घायल हैं। जिनका इलाज पास के अस्पताल में चल रहा है।