ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

'घर में पूजा है नहीं आ पाऊंगा ....', समन जारी होने के बाद भी ED ऑफिस नहीं पहुंचे विष्णु अग्रवाल; इस मामले में थी पेशी

RANCHI : कारोबारी विष्णु अग्रवाल आज ईडी कार्यालय आएंगे। इन्होनें ईडी को मेल कर यह बताया है कि, उनके घर में पूजा है इसलिए वह नहीं आ पाएंगे। इससे भी विष्णु अग्रवाल बीमारी का हवाला दे

'घर में पूजा है नहीं आ पाऊंगा ....',  समन जारी होने के बाद भी  ED ऑफिस नहीं पहुंचे विष्णु अग्रवाल; इस मामले में थी पेशी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

RANCHI : कारोबारी विष्णु अग्रवाल आज ईडी कार्यालय आएंगे। इन्होनें ईडी को मेल कर यह बताया है कि, उनके घर में पूजा है इसलिए वह नहीं आ पाएंगे। इससे भी विष्णु अग्रवाल बीमारी का हवाला देकर ईडी से मोहलत की मांग की थी। इसके बाद अब धार्मिक कार्यों के नाम पर समय की मांग की है। हालांकि, विष्णु अग्रवाल ने ईडी के तरफ से समन जारी 17 अप्रैल को बुलावा भेजा उसमें बीमारी का हवाला देने के बाद भी मांग  म खारिज करते हुए नया समन जारी कर 26 अप्रैल को  कहा था। 


दरअसल, बिष्णु अग्रवाल को आज दिन में 11 बजे रांची स्थित ईडी कार्यालय में हाजिर होना था। आशंका जाहिर की जा रही थी कि तबीयत खराब होने का हवाला देकर वह फिर आने से इनकार कर सकते हैं लेकिन उन्हें घर में पूजा होने की बात कही है। जिसके बाद अब ईडी ने उन्हें 31 जुलाई को बुलाया है। ईडी ने विष्णु अग्रवाल को रांची स्थित ईडी कार्यालय आने का आदेश जारी किया है। 


मालूम हो कि, ईडी कारोबारी बिष्णु अग्रवाल से रांची से चेशायर होम रोड, पुगडू और सिरमटोली में सेना की जमीन सहित अन्य जमीनों की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में पूछताछ करना चाहती है। रांची के चेशायर होम रोड स्थित 1 एकड़ और सेना के कब्जे वाली 4.55 एकड़ जमीन की फर्जी दस्तावेजों के सहारे खरीद-बिक्री की जांच के सिलसिले में कारोबारी बिष्णु अग्रवाल का नाम भी सामने आया था। इस केस में पहले से ही रांची के डीसी छवि रंजन जेल में बंद है। इसके साथ ही कारोबारी अमित अग्रवाल भी जेल में हैं।