ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्रेमिका ने मिलने के बहाने बुलाकर कर दी प्रेमी की हत्या, दुपट्टे से गला घोंटा

GARHWA: प्रेमिका ने ही दो युवकों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी. प्रेमिका ने खुद अपने ही दुपट्टे से युवक का गला घोंटा. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GARHWA: प्रेमिका ने ही दो युवकों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी. प्रेमिका ने खुद अपने ही दुपट्टे से युवक का गला घोंटा. पुलिस ने आरोपी प्रेमिका समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना चिनिया थाना के रानीचेरी गांव की है.

कॉल कर प्रेमिका ने मिलने के लिए बुलाया था

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रानीचेरी गांव रहने वाले रविंद्र सिंह उर्फ रवि को प्रेमिका ने कॉल कर मिलने के लिए जंगल में बुलाया था. रवि जैसे ही पहुंचा वहां पर उसके दो युवकों ने पकड़ लिया और प्रेमिका के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. शव 11 मार्च को बरामद हुआ था. जिसके बाद से पुलिस जांच में जुटी गई थी. 

प्रेमी कहता था भागकर कर लो शादी

हत्याकांड का खुलासा करते हुए गढ़वा एसपी ने बताया कि रवि गांव की ही एक युवती से एक तरफा प्यार करता था. रवि प्रेमिका के घर बार-बार किसी बहाने चला जाता था. यह युवती को पसंद नहीं था. बार-बार वह भागकर शादी करने की बात करता था. जिसका लड़की विरोध करती थी और एक दिन गुस्से में उसने हत्या की प्लानिंग कर डाली. युवती ने दो युवकों के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी. हत्या के बाद युवक के परिजनों ने चिनिया थाना में केस दर्ज कराया था. 

टैग्स