ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

प्रेमी और प्रेमिका ने जहर खाकर कर ली सुसाइड, जब एक ना हो सके तो एक साथ दे दी जान

GARHWA: प्रेमिका और प्रेमी शादी करना चाह रहे थे. लेकिन इसको लेकर दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे. प्रेमी के परिजनों ने किसी और जगह पर शादी ठीक

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GARHWA:  प्रेमिका और प्रेमी शादी करना चाह रहे थे. लेकिन इसको लेकर दोनों के घरवाले तैयार नहीं थे. प्रेमी के परिजनों ने किसी और जगह पर शादी ठीक कर दी थी. जिसके के बाद प्रेमी जोड़ा परेशान रहने लगा और दोनों ने जहर खाकर सुसाइड कर ली. घटना गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के लखेया गांव की हैं.

कई माह से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बताया जा रहा है कि कई माह से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. लेकिन यह बात जब दोनों के घरवालों को चली तो दोनों को अलग करने की तैयारी करने लगे. इसको लेकर ही प्रेमी शंकर चौधरी के परिजनों ने दूसरी लड़की से शादी ठीक कर दी. घटना की रात प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंची और दोनों ने एक साथ जहर खा लिया. प्रेमी और प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले थे.

रास्ते में दोनों ने तोड़ा दम

प्रेमी युगल घर में बात कर रहे थे. इस दौरान आवाज सुन लोग घर का दरवाजा खुलवाने लगे. लेकिन इस बीच दोनों ने कहा कि हमलोगों के साथ कोई मारपीट ना करें. परिजनों ने देखा तो दोनों की स्थिति खराब थी. दोनों को गंभीर स्थिति में ग्रामीण हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे. लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही हैं.




टैग्स