ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

इंजीनियर सुसाइड केस: पति के साथ नहीं रहना चाहती थी सोनाली, गोवा में रहकर बनना चाहती थी फैशन डिजाइनर

GARHWA: जेई रंजीत कुमार की सुसाइड के बाद कई मामले सामने आ रहे हैं. रंजीत के पिता ने कहा कि बहू सोनाली पति के साथ नहीं रहना चाहती थी. वह गोवा में रहना चाहती थी. इसको लेकर हवाल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

GARHWA:  जेई रंजीत कुमार की सुसाइड के बाद कई मामले सामने आ रहे हैं. रंजीत के पिता ने कहा कि बहू सोनाली पति के साथ नहीं रहना चाहती थी. वह गोवा में रहना चाहती थी. इसको लेकर हवाला देती थी कि गोवा में फैशन डिजाइनर का कोर्स करना चाहती थी. लेकिन पति अपने साथ रखना चाहते थे. इसको को लेकर दोनों में विवाद भी हुआ होता था. मनरेगा के जेई रंजीत भवनाथपुर प्रखंड में पदस्थापित थे. 

करानी पड़ी थी पंचायत

पति और पत्नी के विवाद बढ़ता जा रहा था. इसको लेकर 6 माह पहले डालटनगंज में पंचायती हुई थी. लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला. सोनाली के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ. दोनों के रिश्तों में तनाव रहा. सोनाली अपनी जिद पर अड़ी रहती थी. 

पिता ने कहा- बहू करती थी प्रताड़ित

सुसाइड के बाद रंजीत के पिता ने कहा कि बहू की प्रताड़ना की वजह से उनके बेटे ने सुसाइड की है. सोनाली पैसे को लेकर उसे हमेशा प्रताड़ित करते रहती थी. बार-बार वह साथ नहीं रहने की धमकी भी देती थी. रंजीत की सास भी पुलिस का रौब दिखाकर पैसे के लिए प्रताड़ित करती थी.


तनाव के कारण शराब पीता था रंजीत

रंजीत के पिता जगदीश राम ने आरोप लगाया कि बहू सोनाली की प्रताड़ना के कारण बेटा तनाव में रहता था. इस कारण वह शराब पीने लगा था. रंजीत हुसैनाबाद के महमदाबाद का रहने वाला था. वह किराए के मकान पर ढ़ाई साल से रह रहा था. तनाव के कारण वह होली में अपने घर भी नहीं गए थे. पड़ोसी संतोष ने बताया कि जब रंजीत का गेट नहीं खुला तो आवाज दी, लेकिन कोई नहीं सुना. जिसके बाद मकान मालिक ने पुलिस को बुलाया. कमरे का दरवाजा खोला गया तो देखा गया कि बेड पर शव पड़ा है. पुलिस जांच में जुटी है.

टैग्स