ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GUMLA: झारखंड के गुमला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गहरे तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि महावीर जयं

तालाब में डूबने से 3 बच्चियों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GUMLA: झारखंड के गुमला से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां गहरे तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गयी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जाता है कि महावीर जयंती को लेकर आज स्कूल बंद था तब तीनों बच्चियों ने तालाब में नहाने का प्लान बनाया और घर से नहाने के लिए निकल गयी। तभी तालाब में नहाने के दौरान तीनों  गहरे पानी में चली गयी। जिसके कारण तीनों की मौत हो गयी। 


घटना सदर थाना क्षेत्र के असनी नवाटोली गांव की है जहां इस घटना के बाद से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृत बच्चियों की पहचान बिरसाई लोहरा की 9 वर्षीय बेटी सरोज, कार्तिक उरांव की 12 वर्षीय बेटी मोनिका और राघो उरांव की 9 वर्षीय बेटी अनिमा के रूप में हुई है। तीनों बच्चियां घर से यह कहकर निकली थी कि वो नहाने के लिए ताड़बांध तालाब जा रही है। 


तीनों तालाब में नहाने लगे तभी एक बच्ची गहरे पानी में चली गयी और डूबने लगी जिसे बचाने के लिए दोनों बच्चियां आगे बढ़ी लेकिन गहरे पानी में तीनों फंस गये और तीनों ने पानी में ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला और अस्पताल ले गये जहां चिकित्सक ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। 

टैग्स