ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन

Jharkhand News: इंडियन ऑयल के डिपो में लगी भयंकर आग, आसपास के इलाके को खाली कराया गया

Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के देवघर से आ रही है, जहां इंडियन ऑयल के डिपो में भयंकर आग लग गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। जसीडीह के आईओसीएल डिपो में यह आग लगी

Jharkhand News
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Jharkhand News: बड़ी खबर झारखंड के देवघर से आ रही है, जहां इंडियन ऑयल के डिपो में भयंकर आग लग गई है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है। जसीडीह के आईओसीएल डिपो में यह आग लगी है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह मंगलवार को भी जसीडीह के आईओसीएल डिपो में कर्मी काम में लगे थे, तभी अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे डिपो कैंपस को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयंकर है कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जा सकता है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग बुझाने की कोशिश जारी है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारियों के साथ साथ आईओसीएल के अधिकारी भी पहुंचे हैं। फिलहाल किसी के इस हादसे में हताहत होने की खबर नहीं है। आग कैसे लगी फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।