ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने हेमंत सरकार से पूछा तीखा सवाल.. पूजा सिंघल के खिलाफ कब दर्ज होगा केस?

RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जीत करने और विभाग के अधिकारियों से गलत तरीके से उगाही करने

मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने हेमंत सरकार से पूछा तीखा सवाल.. पूजा सिंघल के खिलाफ कब दर्ज होगा केस?
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: मनी लॉन्ड्रिंग केस में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जीत करने और विभाग के अधिकारियों से गलत तरीके से उगाही करने को लेकर ईडी के बार बार कहने के बावजूद केस दर्ज नही हो सका है। मनी लॉन्ड्रिग केस की जांच कर रही ईडी ने दूसरी बार सरकार को पत्र भेजकर पूजा सिंघल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करने को कहा है।


ईडी ने झारखंड सरकार को रिमाइंडर भेजा है कि क्या वह निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के खिलाफ भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज करना चाहती है? पिछले साल दिसंबर में ईडी ने पूजा सिंघल के बारे में झारखंड सरकार को एक रिपोर्ट सौंपी थी और केस दर्ज करने को कहा था लेकिन अब तक केस दर्ज नहीं किया जा सका है। ईडी ने तत्कालीन खनन सचिव पूजा सिंघल को पिछले साल मई में 2009-10 के दौरान खूंटी जिले में मनरेगा घोटाले में गबन के आरोप में गिरफ्तार किया था, जब वह डिप्टी कमिश्नर थीं।


पिछले साल दिसंबर में, ईडी ने झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के कार्यालय को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजी थी जिसमें उनकी संलिप्तता और उनके द्वारा अर्जित आय से अधिक संपत्ति के सबूत थे। ईडी ने कहा था कि एजेंसी ने उसकी करोड़ों रुपये की संपत्ति कुर्क की है। मनरेगा में 82.77 करोड़ का घोटाले को लेकर ईडी ने सरकार से कहा है कि वह पूजा सिंघल से उनकी संपत्ति के स्रोत बताने को कहे और सरकार पूजा सिघल के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज करे।

टैग्स