ब्रेकिंग
मांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातमांझी की बहू ने लालू की बेटी को दी चैलेंज, पूछा- क्या आपके भ्राता नशा नहीं करते... अगर नहीं तो तेजस्वी मेडिकल जांच को तैयार हैं ?मुजफ्फरपुर में चलती XUV में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे परिवार के 6 लोग दरभंगा में 25 वर्षीय सत्यम की गोली मारकर हत्या, पिता ने चार दोस्तों पर जताया शकबिहार को मोदी सरकार की बड़ी सौगात, इस जिले के लोग होंगे मालामाल; जानें क्या है पूरी खबरवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालात

ED की कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम मधु कोड़ा, मुख्यमंत्री रहते करोड़ों की संपत्ति बनाने का है आरोप

RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुधवार को ED की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश हुए। पूर्व सीएम मधु कोड़ा के साथ साथ उनके सहयोग विनोद सिन्हा, मनोज पुनमिया औ

ED की कोर्ट में पेश हुए पूर्व सीएम मधु कोड़ा, मुख्यमंत्री रहते करोड़ों की संपत्ति बनाने का है आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुधवार को ED की स्पेशल कोर्ट के समक्ष पेश हुए। पूर्व सीएम मधु कोड़ा के साथ साथ उनके सहयोग विनोद सिन्हा, मनोज पुनमिया और अनिल वास्तावड़े समेत अन्य आरोपी भी कोर्ट में उपस्थित हुए हालांकि मामले पर सुनवाई नहीं हो सकी है।


बुधवार को ईडी कोर्ट में मामले से जुड़े गवाह पेश करने वाली थी लेकिन पूर्व सीएम मधु कोड़ा समेत अन्य आरोपियों के कोर्ट में पहुंचने के बावजूद किसी कारण वश ईडी के गवाह कोर्ट में नहीं पहुंच सके लिहाजा कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी। अब इस मामले में ईडी की विशेष कोर्ट 13 मार्च को सुनवाई करेगी।


बता दें कि पूर्व सीएम मधु कोड़ा और उनके कैबिनेट में शामिल मंत्रियों और उनके करीबी नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने सरकार में रहते हुए गलत तरीके से करोड़ों रुपए की अवैध कमाई की थी। इस मामले की जांच सीबीआई और ईडी ने की। इस मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का, बंधु तिर्की और हरिनारायण राय को कोर्ट ने पहले ही सजा सुना दी है वहीं अभी भी कई लोग ट्रायल फेस कर रहे हैं।

टैग्स