ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

ED दफ्तर नहीं पहुंचे CM हेमंत के सिक्योरिटी इंचार्ज, AK47 बरामदगी के मामले में होनी थी पूछताछ

RANCHI: झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओं के बीच चर्चित और सक्रिय पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के घर से एके-47 बरामदगी के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी विमल क

ED दफ्तर नहीं पहुंचे CM हेमंत के सिक्योरिटी इंचार्ज, AK47 बरामदगी के मामले में होनी थी पूछताछ
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के ब्यूरोक्रेट्स और राजनेताओं के बीच चर्चित और सक्रिय पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के घर से एके-47 बरामदगी के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को ईडी ने पिछले दिनों समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया था। विमल कुमार को मंगलवार को ईडी के समक्ष उपस्थित होना था हालांकि वे ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंचना था लेकिन बिना किसी सूचना के वे ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। दरअसल, 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन के मामले में मनी लॉन्‍ड्रिंग के तहत ईडी ने बीते बीते 24 फरवरी को सीएम हेमंत के सुरक्षा प्रभारी विमल कुमार को समन भेजा था और मंगलवार को उनसे पूछताछ होनी थी लेकिन वे नहीं पहुंचे।


बता दें कि साहिबगंज में हुए 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन और मनी लाउंड्रिंग केस के सिलसिले में साल 2022 के 24 अगस्त को ईडी ने पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित घर पर रेड किया था। इस दौरान प्रेम प्रकाश के घर की आलमारी में 2 एके-47 राइफल और 60 जिंदा कारतूस मिले थे। प्राप्त साक्ष्‍य के आधार पर प्रेम प्रकाश की गिरफ्तारी हुई थी। इस मामले में ईडी पहले भी सीएम के सुरक्षा प्रभारी को पूछताछ के लिए बुला चुकी है।

टैग्स