ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

दूसरे चरण में CM रघुवर की किस्मत दांव पर, कल डाले जाएंगे वोट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसी चरण में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी किस्मत का फैसला होगा। सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव  के दूसरे चरण में कल 20 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसी चरण में सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास की भी किस्मत का फैसला होगा। सीएम रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं जहां उनके ही मंत्रिमंडल के सहयोगी रहे सरयू राय चुनौती पेश कर रहे हैं।

शनिवार सुबह 7 बजे से मतदान होगा। दूसरे चरण के चुनाव में 43,33,930 मतदाता वोटिंग करेंगे। इस चरण  में  260 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इनमें कुल 29 महिला उम्मीदवार और 73 निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी सीटों के लिए सर्वाधिक बीस-बीस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि सरायकेला सीट के लिए सबसे कम सात उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चरण में कुल 20 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इस चरण में कई हॉट सीट पर फैसला होना है, जिन पर लोगों की नजरें हैं।सीएम रघुवर दास, स्पीकर दिनेश उरांव, पूर्व मंत्री सरयू राय, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व आइएएस अधिकारी जेबी तुबिद,  मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व मंत्री जोबा मांझी सहित कई महत्वपूर्ण लोग इस चरण के चुनावी मैदान में हैं। कुल 260 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 231 पुरुष और 29 महिला प्रत्याशी हैं। दूसरे चरण में बीजेपी सभी 20 सीटों  पर लड़ रही है। जेवीएम 20 और जेएमएम 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आजसू 12 और कांग्रेस छह सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

झारखंड में 30 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग में 13 सीटों पर 64 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था। इस दौरान छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़ दें तो कोई बड़ी वारदात या हिंसा नहीं हुई थी। हालांकि गढ़वा में नक्सलियों ने एक पुल को उड़ा दिया था।