ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

डुमरी विधानसभा उपचुनाव: जेएमएम ने बेबी देवी को बनाया उम्मीदवार, इस दिन दाखिल करेगी नामांकन

RANCHI: दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी डुमरी उपचुनाव के लिए जेएमएम की प्रत्याशी के तौर पर 17 अगस्त को नामांकन पर्चा दाखिल करेगी। बता दें कि नामांकन पत्र जमा करने की अंत

डुमरी विधानसभा उपचुनाव: जेएमएम ने बेबी देवी को बनाया उम्मीदवार, इस दिन दाखिल करेगी नामांकन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी डुमरी उपचुनाव के लिए जेएमएम की प्रत्याशी के तौर पर 17 अगस्त को नामांकन पर्चा दाखिल करेगी। बता दें कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। नामांकन के अंतिम दिन बेबी देवी अपना पर्चा दाखिल करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें डुमरी से जेएमएम का उम्मीदवार बनाया है। 


बता दें कि 6 अप्रैल को जेएमएम विधायक जगरनाथ महतो के निधन के बाद से यह सीट खाली है। जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को हेमंत सोरेन ने मंत्रिमंडल में शामिल कराया था। मंत्री बनने के साथ ही यह तय हो गया कि बेबी देवी जेएमएम की उम्मीदवार होंगी। नामांकन के अंतिम दिन बेबी देवी अपना पर्चा भरेगी। 


बेबी देवी का सीधा मुकाबला एनडीए प्रत्याशी के साथ होगा। हालांकि कि एनडीए के प्रत्याशी का चेहरा अभी तक सामने नहीं आया है। बीजेपी या आजसू में से कोई एक पार्टी अपना उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारेगी। मिली जानकारी के अनुसार एनडीए में शामिल आजसू पार्टी अपना प्रत्याशी उतार सकती है। डुमरी उपचुनाव को लेकर महागठबंधन और एनडीए दोनों ने कमर कस ली है। उधर चुनाव आयोग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि इस विधानसभा क्षेत्र में दो जिले बोकारो और गिरिडीह आता है। इन जिलों में आदर्श आचार संहिता लगाई गयी है। 


बता दें कि डुमरी उपचुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 5 सितंबर को मतदान की तिथि तय की गयी है मतों की गिनती 8 सितंबर को होगी। उपचुनाव के लिए आज से ही नामांकन शुरू हो चुका है। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त रखी गयी है। नामांकन पत्रों की जांच 18 अगस्त को होगी और 21 अगस्त को प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे। निर्वाचन आयोग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। 

टैग्स