ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी को CBI ने ससुराल से किया गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

RANCHI: झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ‌और उनकी पत्नी सुशीला देवी को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है. पूर्व मंत्री फरार चल रहे थे. इस बीच सीबीआई को सूचना मिली तो

पूर्व मंत्री और उनकी पत्नी को CBI ने ससुराल से किया गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के पूर्व मंत्री हरिनारायण राय ‌और उनकी पत्नी सुशीला देवी को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया है. पूर्व मंत्री फरार चल रहे थे. इस बीच सीबीआई को सूचना मिली तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया. आज सीबीआई के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में पेशी होगी. 


 दुमका से हुई गिरफ्तारी

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री अपनी पत्नी के साथ ससुराल में छिपे हुए थे. इसकी सूचना सीबीआई की टीम को उनके ड्राइवर से मिली. जिसके बाद सीबीआई की टीम ने उनके ससुराल दुमका में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. उनके भाई भी आरोपी है, लेकिन वह फरार चल रहे है.


आय से अधिक संपत्ति का केस

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनकी पत्नी सुशीला देवी और भाई पर 1.46 करोड़ रुपए आय से अधिक संपत्ति का रखने का आरोप है. इसको लेकर सीबीआइ कोर्ट के तत्कालीन विशेष जज बालकृष्ण तिवारी ने 14 दिसंबर 2016 को पूर्व मंत्री हरिनारायण राय और उनकी पत्नी को दोषी करार दिया था. दोनों को 5-5 साल की सजा सुनायी गई थी. दोनों पर साथ ही 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया था. जनवरी 2017 में मनी लाउंड्रिंग के आरोप में पीएलएल कोर्ट में सभी को सात- सात साल की सजा सुनायी थी.पूर्व मंत्री ने सजा के खिलाफ अपील दायर की थी. आधी सजा काट लेने की वजह से हाइकोर्ट ने अपील के निपटारे तक जमानत दी थी. लेकिन इस बीच हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सीबीआई की सजा को बरकरार रखा और 5 नवंबर 2020 को गिरफ्तारी का वारंट जारी किया. इसके बाद से सीबीआई हरिनारायण राय और अन्य को तलाश रही थी. लेकिन फरार चल रहे थे.