ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दुमका कोर्ट ने देश की न्यायपालिका में रच दिया इतिहास, मासूम से रेप के मामले में रात भर की सुनवाई

DUMKA : दुमका की निचली अदालत ने देश के न्यायपालिका इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है. झारखंड के दुमका जिला कोर्ट ने एक मासूम के साथ रेप के मामले में रात भर सुनवाई की है. जिला

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DUMKA : दुमका की निचली अदालत ने देश के न्यायपालिका इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है. झारखंड के दुमका जिला कोर्ट ने एक मासूम के साथ रेप के मामले में रात भर सुनवाई की है. जिला सेशन जज मोहम्मद तौफीक उल हसन की कोर्ट में रात भर सुनवाई होती रही और मासूम से रेप के तीन आरोपी कोर्ट में मौजूद रहे.

दुमका कोर्ट ने इस मामले में रातभर सुनवाई कि वह रामगढ़ थाना क्षेत्र के कड़बिंधा में 6 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले से जुड़ा है. घटना 5 फरवरी की है जब 6 साल की एक मासूम के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले चाचा मिट्ठू राय और अन्य आरोपियों ने बहला-फुसलाकर गैंगरेप किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद मासूम के शव को मिट्टी में दबा दिया गया बाद में पुलिस ने घटना के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

दिल्ली के चर्चित निर्भया केस में एक तरफ जहां कानून की पेशियों का फायदा उठाकर आरोपी अब तक फांसी की सजा से बचते रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ दुमका की निचली अदालत ने मासूम के साथ जघन्य अपराध के मामले में एक मिसाल पेश करते हुए रात भर मामले पर सुनवाई की है. रात भर चले इस ट्रायल के बाद आरोपियों को सजा भी सुना दी गई. हिंदुस्तान के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी गैंगरेप और हत्या के मामले में 1 महीने के भीतर ही आरोपियों को सजा सुना दी गई हो.