ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

प्यार की हुई जीत: प्रेमी के घर धरना पर बैठी लड़की की धूमधाम से हुई शादी, इंगेजमेंट के बाद मैरिज से मुकर गया था बॉयफ्रेंड

DHANBAD: धनबाद में अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठी एक युवती की आखिरकार जीत हो गई। बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी युवती अपने परिवार वालों के साथ 80 घंटों से धरना पर बैठी हु

प्यार की हुई जीत: प्रेमी के घर धरना पर बैठी लड़की की धूमधाम से हुई शादी, इंगेजमेंट के बाद मैरिज से मुकर गया था बॉयफ्रेंड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद में अपने प्रेमी के घर के बाहर धरना पर बैठी एक युवती की आखिरकार जीत हो गई। बॉयफ्रेंड से शादी की जिद पर अड़ी युवती अपने परिवार वालों के साथ 80 घंटों से धरना पर बैठी हुई थी। सगाई के बाद बॉयफ्रेंड ने अचानक शादी से इनकार कर दिया था। जिसके बाद लड़की उसके घर के बाहर धरना पर बैठ गई थी और आखिरकार उसके प्यार की जीत हो गई।


दरअसल, महेशपुर के ईस्ट वसुरिया की रहने वाली निशा और महेशपुर के रहने वाले उत्तम महतो के बीच पिछले 4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद सगाई भी हो गई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच उत्तम महतो ने 20 दिन पहले शादी करने से इनकार कर दिया। उत्तम के इस बरताव से निशा को काफी दुख हुआ। फिर क्या था वह अपने परिजनों के साथ उत्तम के घर पहुंच गई और धरना पर बैठ गई।


इसके बाद उत्तम अपने परिजनों के साथ घर छोड़कर कहीं चला गया। बावजूद इसके निशा अपने माता-पिता के साथ धरने पर बैठी रही। निशा के पिता ने राजगंज थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों की बीच शादी पर सहमति बन गई। लड़का पक्ष के परिजन और लड़की पक्ष के परिजन गंगापुर स्थित मां लिलौरी के मंदिर पहुंचे और पूरे विधि विधान के साथ शादी सम्पन्न हो गई।

टैग्स