ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

तेज रफ्तार कार नदी में गिरी, 2 साल के बच्चे समेत 5 लोगों की मौत

DHANBAD: तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई है. जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है. यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवापूर्व पुल के पास की है. घटना के बारे में

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DHANBAD: तेज रफ्तार कार पुल से नीचे गिर गई है. जिससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है. यह घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बरवापूर्व पुल के पास की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आज सुबह एक कार कोलकाता जा रही थी. कार जैसे ही खुदिया नदी के उपर बने बरवापूर्व पुल पास कर रही थी. इस दौरान ही कार पुल से नीचे गिर गई. जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में तीन पुरूष दो साल का एक बच्चा और एक महिला शामिल है. बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के थे. 

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई. कार का नंबर पश्चिम बंगाल का है. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के झपकी के कारण ही यह हादसा हुआ है.