ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

धनबाद में ग्लाइडर क्रैश: हवाई अड्डा से उड़ाने भरने के बाद एक घर पर गिरा ग्लाइडर, दो लोग घायल

DHANBAD: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोयलांचल में ग्लाइडर एक मकान पर जा गिरा। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि बरवाअड्डा हवाई पट्टी से ग्लाइ

धनबाद में ग्लाइडर क्रैश: हवाई अड्डा से उड़ाने भरने के बाद एक घर पर गिरा ग्लाइडर, दो लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोयलांचल में ग्लाइडर एक मकान पर जा गिरा। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि बरवाअड्डा हवाई पट्टी से ग्लाइडर उड़ान भरकर एक ग्लाइडर शहर के ऊपर भ्रमण कर रहा था। उसी दौरान ग्लाइडर में आई किसी तकनीकी खराबी के कारण ग्लाइडर अनियंत्रित होकर बिरसा मुंडा पार्क के समीप नीलेश कुमार के मकान पर जा गिरा। इस हादसे में पायलट और एक यात्री घायल हो गये हैं। 


आसमान से कोयलांचल का हवाई भ्रमण कराने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना आज ध्वस्त हो गया। हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही समय के बाद ग्लाइडर अनियंत्रित हो गया और एक मकान पर जा गिरा। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। तकनीकी खराबी के चलते बरवाअड्डा हवाई अड्डे से करीब एक किलोमीटर दूर बिरसा मुंडा के पास ग्लाइडर क्रैश हो गया। 


पायलट और एक यात्री घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मकान में जो लोग रह रहे थे उन्हें जब इस बात का पता चला तो वे काफी घबरा गये। मकान के बाहर बच्चे खेल रहे थे। फिलहाल पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। ग्लाइडर मकान में फंसा हुआ है। इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गये। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। 


हादसे में ग्लाइडर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस दौरान ग्लाइडर पर सवार उसका पायलट और एक यात्री घायल हो गया हैं। जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ एकत्रित हो गई है। जिसे नियंत्रित करने में पुलिस जुटी हुई है।