ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

अपराधियों ने BJP नेता की गोली मारकर की हत्या, बाइक सवार शूटर ने घटना को दिया अंजाम

DHANBAD: अपराधियों ने धनबाद के विकास नगर में बीजेपी नेता सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. सतीश बीजेपी केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष थे. वह धनबाद विधायक के करीबी बताए जा रहे है

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DHANBAD: अपराधियों ने धनबाद के विकास नगर में बीजेपी नेता सतीश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. सतीश बीजेपी केंदुआ मंडल के उपाध्यक्ष थे.  वह धनबाद विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं. 

बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बैंक मोड़-मटकुरिया मुख्य सड़क पर बोलेरो से उतर कर वे पैदल ही विकास नगर जा रहे थे. वह श्रीहरि रेजीडेंसी में महिला से मिलने उनके फ्लैट जा रहे थे. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने  गोली मार दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की महिला की सहायता से  से सतीश को लेकर पीएमसीएच पहुंचीं, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.सतीश सिंह के हत्या के बाद शव से स्वाब लिया गया. करीब डेढ़ घंटे में कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई.

जमीन का करते थे धंधा

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता सतीश मुख्य रूप से बीसीसीएल के खैरा और एक अन्य आउटसोर्सिंग का काम देखते थे. उनका जमीन खरीद-बिक्री का भी कारोबार था. घटनास्थल से गोली मारने की घटना कैमरे में कैद हो गई है. बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि पीछे बैठे शूटर ने मास्क पहना था. सीसीटीवी देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि शूटरों के ठीक बगल में चल रही दूसरी बाइक पर भी शूटर के ही दो साथी थे.

टैग्स