ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी पश्चिम बंगाल में डकैती को अंजाम देने वाला अपराधी समस्तीपुर से गिरफ्तार, लूटे गए सोने के गहने भी बरामदसहरसा में दर्दनाक हादसा: सेप्टिक टैंक में गिरे 3 मासूम, एक बच्ची की मौतपंचायत से नहीं बनी बात तो टावर पर चढ़ गई प्रेमिका, शादी की मांग पर अड़ी, पुलिस ने संभाला मोर्चाबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक SP समेत 5 IPS और 8 DSP का तबादला, देखिये पूरी लिस्ट बिहार में विज्ञान-उद्योग और बॉर्डर सुरक्षा को मजबूत करने की तैयारी, IG Border सहित कई पदों को भरने की मिली मंजूरी

धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, महिला, बच्ची समेत 14 लोगों की मौत

DHANBAD: झारखंड के धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर अचानक भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में 14 लोगों की मौत की सूचना है। वही

धनबाद के आशीर्वाद टावर में लगी भीषण आग, महिला, बच्ची समेत 14 लोगों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: झारखंड के धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर अचानक भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में 14 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गये हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक बच्ची, महिला समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। बताया जाता है कि आशीर्वाद टावर की तीसरी मंजिल में आग लगी थी जो पांचवे तल्ले तक फैल गई है। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम लोगों को वहां से निकालने में लगी है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। जोड़ाफाटक के आशीर्वाद टावर के तीसरी मंजिल में लगी आग से अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की माने तो जिस घर में आग लगी उनके घर पर शादी थी। आज ही सिद्धि विनायक होटल में पार्टी थी लेकिन पल भर में शादी की खुशियां मातम में तब्दिल हो गयी। 


अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में लगी आग का कारण गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। इस घटना में अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला, बच्ची समेत 14 लोगों की मौत हो गयी है वही कई लोग आग में झुलस गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। अब तक 24 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। घटनास्थल पर 20 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। काफी संख्या में पुलिस कर्मी रेस्क्यू में लगे हैं।

टैग्स