ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

धनबाद: अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल

DHANBAD: झारखंड के धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर अचानक भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में 14 लोगों की मौत की सूचना है। वही

धनबाद: अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में लगी भीषण आग, 14 लोगों की मौत, कई घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DHANBAD: झारखंड के धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर अचानक भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना में 14 लोगों की मौत की सूचना है। वहीं कई लोग इस हादसे में घायल हो गये हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में एक बच्ची, महिला समेत 14 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। बताया जाता है कि आशीर्वाद टावर की तीसरी मंजिल में आग लगी थी जो पांचवे तल्ले तक फैल गई है। आग लगने की वजह गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम आग पर काबू पाने में जुटी है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम लोगों को वहां से निकालने में लगी है। घटनास्थल पर रेस्क्यू जारी है। जोड़ाफाटक के आशीर्वाद टावर के तीसरी मंजिल में लगी आग से अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। लोगों की माने तो जिस घर में आग लगी उनके घर पर शादी थी। आज ही सिद्धि विनायक होटल में पार्टी थी लेकिन पल भर में शादी की खुशियां मातम में तब्दिल हो गयी। 


अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल में लगी आग का कारण गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। इस घटना में अपार्टमेंट में रहने वाली एक महिला, बच्ची समेत 14 लोगों की मौत हो गयी है वही कई लोग आग में झुलस गये हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज जारी है। अब तक 24 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 

टैग्स