ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

धनबाद में CBI की बड़ी कार्रवाई, BCCL के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

DHANBAD : भ्रस्टाचार पर नियंत्रण को लेकर सरकार काफी एक्टिव मोड में काम कर रही है। सरकार के अंतर्गत भ्रस्टाचार नियंत्रण को लेकर काम कर रही विभाग को कहीं से भी किसी भी तरह के भ

धनबाद में CBI की बड़ी कार्रवाई, BCCL के अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DHANBAD : भ्रस्टाचार पर नियंत्रण को लेकर सरकार काफी एक्टिव मोड में काम कर रही है।  सरकार के अंतर्गत भ्रस्टाचार नियंत्रण को लेकर काम कर रही विभाग को कहीं से भी किसी भी तरह के भ्रस्टाचार होने की सुचना मिलने पर तुरंत करवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक सीबीआई की टीम ने बीसीसीएल के एक कर्मी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 


मिली जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की टीम ने बीसीसीएल के एक कर्मी की शिकायत पर रिश्वत की रकम के साथ कार्मिक प्रबंधक को धर दबोचा है। इसके ऑफिस में सीबीआई की टीम ने 9 घंटे तक एक कागजातों को खंगाला है। बीसीसीएल अधिकारी के आवास, पैतृक आवास ओड़िशा में भी सीबीआई ने छापेमारी की। अब पूरी कार्रवाई के बाद सीबीआई आरोपी कार्मिक प्रबंधक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। 


सीबीआई की दस सदस्यीय टीम ने बीसीसीएल कर्मचारी सतेंद्र सिन्हा की शिकायत पर बीसीसीएल ब्लॉक दो एरिया कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर मल्लिक के कार्यालय में दबिश दी है। कार्मिक प्रबंधक को रिश्वत की रकम के साथ रंगेहाथ दबोचे गए है। टीम साढ़े 9 घंटे तक कार्मिक प्रबंधक के कार्यालय में जांच की और कागजातों को खंगाला। इसके बाद कई महत्वपूर्ण कागजात को सीबीआई की टीम ने जब्त किया। इसके बाद रात करीब 11:30 बजे सीबीआई की टीम कार्मिक प्रबंधक को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।  इस कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण कागजात को भी अपनी साथ सीबीआई की टीम अपने साथ ले गई है। 


आपको बताते चलें कि, कार्मिक प्रबंधक रत्नाकर के खिलाफ ब्लॉक दो ऑफिस के फाइनेंस डिपार्टमेंट में कार्यरत कोल कर्मी सत्येंद्र कुमार ने धनबाद के सीबीआई कार्यालय में शिकायत की थी। अपनी शिकायत में कर्मी सत्येंद्र कुमार ने कहा है कि उसके प्रमोशन के लिए कार्मिक प्रबंधक रिश्वत की मांग कर रहे थे। प्रमोशन की पहली और दूसरी सूची में सत्येंद्र का नाम शामिल था लेकिन यहां रिश्वत के बिना प्रमोशन नहीं करने की बात अधिकारी ने बताई। जिसके बाद परेशान होकर सत्येंद्र ने सीबीआई से इसकी शिकायत की।