ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

खराब सड़क के कारण कार पर पलटा ट्रक, एक ही परिवार के 5 लोग समेत 6 की मौत

DEOGHAR: खराब सड़क के कारण बड़ा हादसा हो गया है. ट्रक गड्डे के कारण एक कार पर पलट गया. जिससे दबकर 6 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा दुमका-देवघर सड़क पर हुआ. मरने वाले तीन बिहटा के रहने वाले हैं. पांच

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DEOGHAR: खराब सड़क के कारण बड़ा हादसा हो गया है. ट्रक गड्डे के कारण एक कार पर पलट गया. जिससे दबकर 6 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा दुमका-देवघर सड़क पर हुआ. मरने वाले तीन बिहटा के रहने वाले हैं. पांच मृतक एक ही परिवार के थे. इस हादसे पर सीएम हेमंत सोरेन ने शोक जताया है और खराब सड़क को जल्द ठीक करने का निर्देश दिया है.

हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि सभी लोग दुमका में रह रहे मत्स्य विभाग के हेड क्लर्क संजीव कुमार से मिलकर देवघर लौट रहे थे. कुछ दिनों पहले संजीव कुमार दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे. वापस लौटने के दौरान जामा के पास खराब सड़क के कारण हादसा हो गया. कार में संजीव कुमार के भाई, भाभी और उनके बच्चे थे.

मृतकों में संजीव कुमार के मौसेरे भाई की पत्नी नेहा कुमारी और उनके दो बच्चे थे. सके अलावा मौसेरे भाई का साला शांतनू की भी मौत हो गई है. कार पर सवार शांतनू की मां की मौत हो गई है. ये पांचों मृतक एक ही परिवार से थे. कार चलाने वाला शख्स देवघर का रहने वाला था.