ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक करोड़ रुपए फिरौती नहीं देने पर कारोबारी के बेटे की हत्या, युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

DEOGHAR: जमीन कारोबारी के अगवा बेटे की अपराधियों ने हत्या कर दी. इस हत्याकांड में पुलिस ने एक युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बेटे को अगवा करने के बाद भी 1 करोड़ रुपए की

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DEOGHAR: जमीन कारोबारी के अगवा बेटे की अपराधियों ने हत्या कर दी. इस हत्याकांड में पुलिस ने एक युवती समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बेटे को अगवा करने के बाद भी 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांग रहे थे. राहुल बीआईटी मेसरा के इंजीनियरिंग का छात्र था. राहुल को देवघर के सलोनाटांड़ से अपराधियों ने अगवा किया था. 

जंगल में मिला शव

अगवा राहुल चौधरी का शव जंगल में नहर से बरामद हुआ है. हत्या के बाद आरोपियों ने नहर में शव को गाड़ दिया था. जिससे पुलिस ने जसीडीह के नमन काठी से बरामद किया है. एसपी पीयूष पांडे ने बताया कि 7 अगस्त को राहुल गायब हुआ था और 8 अगस्त को फिरौती के लिए फोन आने के बाद पिता को बेटे के अपहरण की जानकारी हुई थी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर एसआईटी टीम गठित कर छापेमारी शुरू कर दी. इसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक एक नाबालिग भी शामिल है.

हत्या के बाद भी मांग रहे थे फिरौती

राहुल के पिता के बारे में बताया जा रहा है कि वह जमीन कारोबारी है. राहुल की हत्या करने के बाद भी अपराधी उसके पिता से एक करोड़ रुपए मांग रहे थे. वह बार-बार पैसा हंसडीहा पहुंचाने का दवाब दे रहे थे. आरोपियों को जानकारी थी कि राहुल के पिता के पास बहुत पैसे हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो बरामद किया है. गिरफ्तार युवती मुस्कान खान का भी पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.


टैग्स